फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल कलराज मिश्र ने किए बांकेबिहारी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन(मथुरा)। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र बुधवार सुबह ठा. बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने आराध्य देव का दर्शन कर पूजन-अर्चना की। उन्होंने कहा कि बांकेबिहारी का आशीर्वाद उन्हें लगातार प्राप्त होता रहता है।
विज्ञापन

मंदिर सेवायत फ्रेंकी गोस्वामी और गौरव गोस्वामी ने राज्यपाल को पूजन कराकर प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु, मुकेश खंडेलवाल, पार्षद राधाकृष्ण पाठक, भूषण कमल, सेवायत अशोक गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
ब्रजभूमि कल्याण परिषद ने सौंपा राज्यपाल को ज्ञापन
ब्रजभूमि कल्याण परिषद ने स्थानीय होटल में राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने राज्यपाल से ब्रज विकास बोर्ड के गठन की मांग कर राजस्थान में ब्रज 84 कोस परिक्रमा के स्थलों का विकास कराए जाने की मांग की। मांग करने वालों में अतुल कृष्ण गोस्वामी, पं बिहारी लाल वशिष्ठ, महंत मोहिनी बिहारी शरण, गोकुल चंद गोस्वामी, प्रदीप गोस्वामी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें