मथुरा। अचीवर्स क्रिकेटर अकादमी के मैदान में शुक्रवार को इंटर अकादमी क्रिकेट टूर्नामेंट का दसवां मुकाबला अचीवर्स स्ट्राइकर और अचीवर्स किंग्स के बीच हुआ। इसे अचीवर्स किंग्स की टीम ने 2 विकेट से जीत लिया।
मैच का शुभारंभ आईपीएल खिलाड़ी रघु शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इसके बाद अंपायर ने टॉस उछाला। टॉल अचीवर्स स्ट्राइकर ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने 36 ओवर में 149 रन बनाए। प्रिंस सिरोही ने सर्वाधिक 63 रनों का योगदान दिया। किंग्स के यशिव भारद्वाज ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए। उनकी स्विंग और लाइन-लेंथ के सामने स्ट्राइकर बल्लेबाज टिक नहीं पाए। लक्ष्य प्राप्त करने को बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में आई किंग्स की टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर मैच जीत लिया। दुष्यंत चौधरी ने नाबाद 61 रनों की पारी खेली। युवा गेंदबाज यशिव भारद्वाज को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग उपेंद्र कुमार और मनीष चौधरी ने की। इस दौरान अचीवर्स क्रिकेटर अकादमी के हेड कोच हिमांशु अग्रवाल, पवन शर्मा, प्रशांत चौधरी, राज कुमार गौतम और हेमराज चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे।