फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हरियाणा से पकड़ा अपहरण का आरोपी...रास्ते में हुआ कुछ ऐसा, देखती रह गई पुलिस; अंधेरे में हो गया गायब

Sat, 08 Feb 2025 08:44 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अपहरण के मुकदमे में पुलिस को उसकी तलाश है। पुलिस ने उसे हरियाणा के नूंह से गिरफ्तार किया। उसे लेकर आ रहे थे कि रास्ते में बदमाश ने पुलिस को चकमा दे दिया।
विज्ञापन
मथुरा का थाना जैत । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के चौमुहां में अपहरण के मुकदमे में वांछित आरोपी पुलिस हिरासत से शौचालय का बहाना बनाकर फरार हो गया। थाना कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने थाना जैंत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


थाना कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार जोशी ने थाना जैंत पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि थाना कोतवाली पर अपहरण के मुकदमे में वांछित आरोपी आरिफ उर्फ मकसूद निवासी आकेड़ा थाना नूंह सदर हरियाणा की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली से रवाना हुए थे। आरोपी के खिलाफ पूर्व में न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट व धारा 82 की कार्रवाई हो चुकी है। 

आरोपी इनामी अपराधी था। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने सहयोगियों व स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी आरिफ को घर से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार देररात पुलिस आरोपी को लेकर कोतवाली आ रही थी। थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी रोड पर आरोपी शौचालय का बहाना बनाकर उतरा। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की काफी खोजबीन की। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। जिसके बाद थाना कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने थाना जैंत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें