फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बच्चे काे गाड़ी में डालकर ले जा रहे अपहरणकर्ता पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरीर (मथुरा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मौजी में बुधवार सुबह करीब नौ बजे अपने प्लॉट में खेल रहे 7 वर्षीय बच्चे का जबरन अपहरण करने का प्रयास किया गया। दो आरोपी बच्चे को कार में डालकर ले जाने लगे। बच्चे की बुआ ने देखा तो शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दो अपह्ताओं को पकड़ लिया। उन्हें पुलिस के सुपुर्द किया गया है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगला मौजी निवासी हेमंत चौहान उर्फ बंटी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका 7 वर्षीय बेटा घर के पास प्लाॅट पर खेल रहा था। तभी वहां एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी में से उतरे दो युवक प्लाट पर खेल रहे अभि को जबरन गाड़ी में डाल कर ले जाने लगे। इसी दौरान हेमंत की बहन घर से बाहर निकलीं तो उन्होंने शोर मचा दिया। मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने घेराबंदी कर गांव के समीप मोड़ पर गाड़ी को पकड़ लिया। गाड़ी सहित बच्चे का अपहरण कर ले जा रहे दोनों आरोपियों को सुरीर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा ने बच्चे के पिता की तहरीर पर पड़़ोसी गांव नगला फौदा निवासी रमेश व गाड़ी चालक सुरीर निवासी आजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रमेश के कब्जे से तमंचा बरामद हुआ है। सीओ गुंजन सिंह के अनुसार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है। बताया जाता है कि आरोपी पड़ोसी गांव के हैं और शराब के नशे में उन्होंने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें