फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश को जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति से करेंगे मुक्त: केशव प्रसाद मौर्य

Mon, 18 Apr 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में पहला कदम रखते ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने 2017 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रूपरेखा जाहिर की। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव की कामयाबी को उत्तर प्रदेश में भाजपा 2017 में दोहराएगी। पार्टी प्रदेश में 265 प्लस सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
विज्ञापन


रविवार को वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी महराज के दर्शन कर मथुरा पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश को जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति से मुक्त कराना है। इसके लिए देश को कांग्रेस मुक्त और प्रदेश को सपा मुक्त करना होगा। इसी दिशा में भाजपा कार्य भी कर रही है। अयोध्या के मुद्दे पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बोले कि श्रीराम में मेरी आस्था है लेकिन पार्टी विकास के मुद्दे पर ही लडे़गी। इसी विचार के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। 

 उत्तर प्रदेश के वर्तमान हालातों के लिए सपा के साथ बसपा को भी जिम्मेदार ठहराया। कहा कि प्रदेश में 3000 रिक्तियों के लिए 30 लाख आवेदन आते हैं। बेरोजगारी यहां की गंभीर समस्या है। इस पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बोले कि कांग्रेस के 60 साल के शासन पर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का दो साल का कार्यकाल भारी है। गरीब, मजदूर, किसान और गांव के विकास पर काम हो रहा है। 
विज्ञापन


गणेशरा स्थित निधिवन हाइट पर आयोजित स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, तेजवीर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रविकांत गर्ग, चौधरी लक्ष्मीनारायन, मनीषा गुप्ता, चेतन मलिक, प्रणतपाल सिंह, अजय पाइया, एसके शर्मा, रविन्द्र पाण्डेय, देवेन्द्र शर्मा, राजेश चौधरी,भूपेन्द्र चौधरी मुकेश खंडेलवाल, नट्टू पंडित, रामकिशन पाठक, तरुण सेठ, सतपाल चौधरी, संजय शर्मा, राजवीर सिंह, रामदास चतुर्वेदी, नरदेव सिंह, सुमित शर्मा, राजेश गुप्ता, विष्णु दास अग्रवाल, जनार्दन शर्मा, कुंजबिहारी चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

बांकेबिहारी मंदिर में किए दर्शन
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य रविवार को सुबह ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। लगभग डेढ़ घंटे की देरी से करीब 11:30 बजे वृंदावन पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने ठाकुरजी के दर्शनों किए। सेवायतों ने उन्हें ठाकुरजी का प्रसाद, इकलाई और माला भेंट की। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल, एसके शर्मा, ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, डा. रूपकिशोर वर्मा, राजेश पंडित, सुनील चतुर्वेदी, विहिप नगर अध्यक्ष सौरभ गौड़, नगर अध्यक्ष कृष्ण मुरारी मोती वाला, नट्टू पंडित, ठाकुर मेघश्याम सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें