फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जयश्री राम के उद्घोष के साथ केशव धूपबत्ती अयोध्या रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह(मथुरा)। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 22 जनवरी को दीनदयाल में निर्मित केशव धूपबत्तियां अपनी खुशबू से वातावरण को महकाएंगी। मंगलवार को दीनदयाल धाम से कामधेनु समिति ने गाजे-बाजे के साथ पूजित धूपबत्तियां अयोध्या रवाना कीं।
विज्ञापन


दीनदयाल कामधेनु फार्मेसी में पंचगव्य से निर्मित धूपबत्ती के 108 पैकेट बुधवार को प्रातः काल अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपे जाएंगे। यह धूपबत्ती उन्हें जगमोहन पाठक, राजेंद्र शर्मा, भीकम दुबे, हेमेंद्र यादव व देवेंद्र प्रताप सौंपेंगे। धूपबत्ती यात्रा के दौरान आगरा रोड जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर धूपबत्ती का स्वागत किया।

यात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष एवं केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डाॅ. हरीश रौतेला, विभाग प्रमुख अरुण, दीनदयाल गो उत्पादन केंद्र परखम के सचिव हरी शंकर शर्मा, धर्म जागरण के प्रांत प्रमुख दिनेश लावानियां, दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति के निदेशक सोनपाल, नरेंद्र पाठक, भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम सिंह लोधी, प्रताप सिंह राणा (पप्पू प्रधान), ठाकुर सत्यपाल सिंह, ब्रजमोहन पाठक भाजपा, पूर्व विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





राम का काज पूरा, मथुरा-काशी बाकीः जिपं अध्यक्ष

जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि की मुक्ति का केंद्र ब्रज रहा था। उस समय यहां के हिंदूवादी, संत, साधुओं ने जो योगदान दिया, उसे भुलाया नहीं जा सकता। जिस प्रकार अयोध्या की फिजा में आंदोलनकारियों की क्रांति की खुशबू आती है। उसी प्रकार से ब्रज के दीनदयाल धाम में बनी धूप से अयोध्या महकेगी। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी के बाद समूचा ब्रज अयोध्या में श्रीराम के दर्शन को जाएगा, ऐसा विश्वास है। श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति का आंदोलन बेशक पूरा हो गया है। मगर, अब बारी काशी और मथुरा की है। इन दोनों स्थानों को भी मुस्लिम आक्रांताओं के द्वारा दी गई काली छाया से मुक्त कराना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें