मथुरा। रविवार देर रात रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म चार पर केबल में स्पार्किंग के चलते आग लग गई। आग बुझाने को प्लेटफार्म की बिजली बंद करनी पड़ी। यह घटना करीब 11:30 बजे हुई।
मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म चार की केबल में रेलवे ओवर ब्रिज के निकट आग लग गई। आग की सूचना पर रेलवे स्टेशन पर तैनात इलेक्ट्रिकल शाखा के इंजीनियर पहुंच गए और बिजली बंद कराई।
पानी डालकर केबल में लगी आग बुझाई। इसके चलते प्लेटफार्म चार पर अंधेरा हो गया। हालांकि जिस वक्त प्लेटफार्म चार पर आग लगी थी, उस दौरान वहां कोई ट्रेन नहीं थी। इंजीनियरों ने रात में ही केबल बदलकर बिजली चालू कराई।