फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: के.डी. डेंटल कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र का आगाज

विज्ञापन
हवन कार्यक्रम में मौजूद छात्र व ​शिक्षक
विज्ञापन

विज्ञापन
मथुरा। के.डी. डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नए शैक्षिक सत्र का आगाज हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया।
विज्ञापन

आचार्य करपात्री महाराज ने बताया कि वैदिक काल से ही किसी नए कार्य का शुभारम्भ हवन के साथ ही करने का विधान है। आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि के.डी. डेंटल कॉलेज में छात्र-छात्राओं को पारिवारिक माहौल देने की कोशिश की जाती है। विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और इनको ज्ञानवान तथा संस्कारवान बनाना प्राध्यापकों की जिम्मेदारी है। प्राचार्य डॉ. मनेश लाहौरी ने अभिभावकों का अभिनंदन करते हुए विद्यार्थियों से लगन और मेहनत से शिक्षा हासिल करने के साथ पीड़ित मानवता की सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है। अनुशासित जीवन ही इंसान के भविष्य की राह तैयार करता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को भरोसा दिया कि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो उनकी हर सम्भव मदद की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें