फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचशती समारोह में प्रस्तुति देंगे कथक कलाकार

Mon, 26 Oct 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
चैतन्य महाप्रभु के वृंदावन आगमन के 500 वर्ष पूर्ण होने के समारोह कथक नृत्य की प्रस्तुति से भी महकेगा। बनारस घराने के कथक नृत्य कलाकार बिरजू महाराज के पुत्र जयकिशन महाराज ने सोमवार को यहां इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वृंदावन में गोस्वामी अभिषेक महाराज के सानिध्य में 18 नवंबर से 27 नवंबर तक फोगला आश्रम में आयोजित पंचशती समारोह में कथक नृत्य आयोजन भी होंगे। ये 21-23 नवंबर तक शाम को कलाकार प्रस्तुति देंगे।

उन्होंने कहा कि कथक नृत्य भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित होगा। कलाकार हरिनाम संकीर्तन भी प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्तिक मास की शरद पूर्णिमा पर भगवान कृष्ण ने जो यमुना किनारे महारास किया था उससे ही कत्थक नृत्य का प्रादुर्भाव हुआ। महाप्रभु के द्वारा संकीर्तन को भी नृत्य में समाहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें