फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो काशी और मथुरा के विवादों की सुनवाई, हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन में उठी ये मांग

Sat, 30 Nov 2024 03:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में आयोजित हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन में  54 से अधिक हिन्दू वादी संगठनों ने हिस्सा लिया। इस अधिवेशन में मांग की गई कि काशी और मथुरा के न्यायालय में जो विवाद चल रहे हैं, उनकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए।
 
विज्ञापन
हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत के वृन्दावन स्थित बालाजी धाम में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आयोजित हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन में 54 से अधिक हिन्दुत्ववादी संगठनों ने भाग लिया। इस अधिवेशन में काशी और मथुरा के मंदिरों के न्यायालयीन विवाद की फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा शीघ्र सुनवाई की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन


हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगले ने कहा कि भारत की अखंडता और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने के लिए हिन्दू राष्ट्र की स्थापना अनिवार्य है। उन्होंने चेताया कि अमरीका के प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार 2050 तक भारत में मुस्लिम आबादी विश्व में सबसे अधिक होगी। साथ ही, मणिपुर और मिजोरम को अलग ईसाई राष्ट्र बनाने के षड्यंत्र और वक्फ कानून के माध्यम से 'लैंड जिहाद' जैसे खतरों पर ध्यान आकृष्ट किया।

 हलाल सर्टिफिकेट पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता
अध्यात्मिक गुरु डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक महाराज ने अधिवेशन में यह मांग दोहराई कि काशी और मथुरा के विवादों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जानी चाहिए। वहीं, पावन चिंतन धारा आश्रम के पू. पवन सिन्हा गुरुजी ने उत्तर प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए देशभर में अवैध हलाल सर्टिफिकेट पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता पर बल दिया। आचार्य महामंडलेश्वर प्रणवानंद सरस्वतीजी ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे आक्रमण पर चिंता व्यक्त करते हुए भारत सरकार से अपील की कि वह बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाकर वहां के हिन्दुओं के मानवाधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करे।
विज्ञापन


ऑनलाइन पिटीशन की शुरूआत
हिन्दू जनजागृति समिति ने काशी और मथुरा के मंदिरों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की मांग को लेकर आज से एक ऑनलाइन पिटीशन की शुरूआत की है। अधिवेशन में उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू जैसे राज्यों से 54 हिन्दुत्ववादी संगठनों के 120 से अधिक प्रतिनिधियों, संतों, अधिवक्ताओं, विचारकों, मंदिर न्यासियों, संपादकों, उद्यमियों और आरटीआई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन



 प्रमुख मांगें: 
1. काशी और मथुरा के मंदिर विवाद की फास्ट ट्रैक कोर्ट में शीघ्र सुनवाई की जाए।
2. देशभर में अवैध हलाल सर्टिफिकेट पर प्रतिबंध लगाया जाएं।
3. बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध ठोस कदम उठाया जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें