फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष का अदनान कर्नाटका एक्सप्रेस से मथुरा पहुुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। परिचित महिला की गोदी में बैठा डेढ़ वर्ष का अदनान कर्नाटका एक्सप्रेस से मथुरा तक आ गया। उसके माता-पिता दिल्ली स्टेशन पर ही खड़े रह गए। सूचना पर रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम ने छह घंटे बाद मथुरा में बरामद कर लिया और जीआरपी ने बच्चा माता-पिता को सौंप दिया।
विज्ञापन

जटपुराखेड़ा थाना मंडवली बिजनौर निवासी मुस्तकीम व उसकी पत्नी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से डेढ़ वर्ष के बेटे अदनान के साथ रविवार की रात साढ़े सात बजे कर्नाटका एक्सप्रेस में सवार होना था। स्टेशन पर ही उन्हें बिजनौर निवासी हबीबा नामक महिला मिली। हबीबा और उसके पति को भी कर्नाटका एक्सप्रेस में सवार होना था। इसी दौरान थोड़ी बहुत जान पहचान होने पर हबीबा ने अदनान को अपनी गोदी में ले लिया और उसे लेकर कोच संख्या एस-12 में सवार हो गई। ट्रेन चल दी और मुस्तकीम और उसकी पत्नी दिल्ली स्टेशन पर ही खड़े रह गए।
मुस्तकीम ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। कंट्रोल ने मथुरा जंक्शन पर रेलवे चाइल्ड लाइन और जीआरपी को बच्चा ट्रेन में छूटने की सूचना दी। ट्रेन करीब रात 10:20 बजे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। रेलवे चाइल्ड लाइन ने जीआरपी के सहयोग से बच्चे को बरामद कर लिया और इसकी सूचना कंट्रोल के माध्यम से मुस्तकीम को भी दे दी। मुस्तकीम और उसकी पत्नी इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होकर रात करीब 1:30 बजे जंक्शन पहुंचे। जीआरपी ने तहकीकात करने के बाद बच्चे को मुस्तकीम को सौंप दिया। बच्चे को पाकर माता-पिता खुश हो गए। रेलवे चाइल्ड लाइन के कोआर्डिनेटर मो. सईद ने बताया कि माता-पिता की जरा सी लापरवाही से बच्चा ट्रेन में रह गया था जिसे कंट्रोल की सूचना के बाद बरामद कर परिजनों को सकुशल सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें