वृंदावन। कनार्टक के श्रद्धालु ने सोमवार रात को परिक्रमा मार्ग पर और फिर मंगलवार सुबह कोतवाली के पास जमकर हंगामा काटा। पुलिस के अनुसार, कर्नाटक निवासी काशीनाथ कदम ने परिक्रमा मार्ग स्थित चैतन्य कुटी के समीप सोमवार रात एक युवक नाले में कूद गया।
लोगों ने उसे रस्सा डालकर बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आठ फीट गहरे नाले से युवक को बाहर निकाला और जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। मंगलवार शाम यही युवक कोतवाली के समीप पहुंच गया और हाई वोल्टेज ड्रामा किया। कुछ ही देर में लोगों ने देखा उसके गले से खून बह रहा है। नजदीक देखा तो गले पर धारदार हथियार से घायल कर लिया था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एकबार फिर युवक को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक भोजराज अवस्थी ने बताया कि युवक कर्नाटक निवासी काशीनाथ कदम है। कन्नड़ भाषा में बोल रहे युवक की बातें भी किसी के समझ नहीं आ रहीं। वह दिमाग से परेशान प्रतीत होता है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।