फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कलिंग उत्कल छह घंटे से अधिक रही लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। देश के विभिन्न राज्यों में हो रही भारी बारिश का असर रेल संचालन पर पड़ रहा है। इसके चलते मथुरा जंक्शन से गुजरने वाली कई लंबी दूरी की और पैसेंजर ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार 18477 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस करीब छह घंटे 50 मिनट तथा 18478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस पांच घंटे 52 मिनट की देरी से संचालित हुई। वहीं 12723 तेलंगाना एक्सप्रेस दो घंटे 34 मिनट, 12319 कोलकाता-ग्वालियर सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे 50 मिनट, 12138 पंजाब मेल 58 मिनट और 11906 होशियारपुर-आगरा छावनी एक्सप्रेस 36 मिनट की देरी से चली। वहीं 11057 मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस सहित अन्य कई ट्रेनें भी निर्धारित समय से देरी से चलीं।
इधर मध्यप्रदेश के दतिया 8 से 16 अगस्त तक ज्योति स्नान पर्व मनाया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दतिया रेलवे स्टेशन पर चार प्रमुख ट्रेनों को दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार 12405-12406 गोंडवाना एक्सप्रेस और 12807-12808 समता एक्सप्रेस का दतिया स्टेशन पर दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव रहेगा। गोंडवाना एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन तथा समता एक्सप्रेस सप्ताह में पांच दिन दतिया स्टेशन पर रुकेगी। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह ठहराव 8 से 16 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें