फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मातारानी की नई मूर्ति के साथ निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
गांव भदावल में विराजीं पथवारी मैया की नई मूर्ति।
विज्ञापन
छाता। गांव भदावल में कुछ समय पूर्व असामाजिक तत्वों ने पथवारी मैया की मूर्ति खंडित कर दी थी। उस समय उपजा आक्रोश शुक्रवार को उस समय उत्सव में बदल गया जब मातारानी की नई मूर्ति की भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

ग्रामीण चिंतित थे कि नवरात्र में माता की पूजा कैसे होगी। इस पर ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर मातरानी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का संकल्प लिया। कलश यात्रा के दौरान 51 कन्याओं व महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण किए। गंगाजल छिड़ककर रास्तों को पवित्र किया गया। बैंडबाजों की धुन और मातारानी के जयकारों से भदावल गुंजायमान हो उठा। इस दौरान राम भरोसी पांडेय‚ धनीराम‚ गोविंद पंडित‚ जमुना प्रसाद‚ श्याम सिंह‚ कुंज बिहारी‚ केशी मुकदम‚ पूरन पंडित‚ अशोक पांडेय आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें