फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ज्योति की कॉल डिटेल से नया खुलासा...वृंदावन पहुंची सेना पुलिस, उस युवक की तलाश; जिसके संपर्क में थी वो

Mon, 19 May 2025 11:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा की कॉल डिटेल में वृंदावन के युवक का नाम सामने आया है। पुलिस सेना पुलिस इस युवक की तलाश में वृंदावन पहुंची। 
 
विज्ञापन
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार - फोटो : Insta @TravelWithJo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा के हिसार निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जांच में वृंदावन से कनेक्शन सामने आया है। वह वृंदावन के एक युवक से लगातार संपर्क में थी। इसकी जानकारी जुटाने के लिए सेना पुलिस भी रविवार को वृंदावन पहुंची। थाना पुलिस को मामले की जानकारी देने के बाद लौट गई। पुलिस युवक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


 

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। पुलिस से लेकर सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रहीं हैं। इसी बीच रविवार को सेना पुलिस वृंदावन थाने पहुंची। सेना पुलिस ने थाना पुलिस को ज्योति मल्होत्रा द्वारा वृंदावन के एक युवक से फोन पर लगातार संपर्क में रहने की जानकारी दी। यह भी बताया कि ज्योति की कॉल डिटेल से सेना पुलिस को यह जानकारी हाथ लगी है।

 सेना पुलिस के अधिकारियों ने थाना पुलिस के साथ संबंधित युवक का नंबर भी साझा किया। कुछ देर रुकने के बाद ही सेना पुलिस लौट गई लेकिन इसके बाद थाना पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। माना जा रहा है कि इस युवक से पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

वृंदावन थाने के अपराध निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सेना पुलिस ने इस मामले में जानकारी साझा की है। थाना पुलिस अब अपनी तरफ से जांच कर रही है और उस युवक के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है, जिससे ज्योति संपर्क में थी। पुलिस अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच कर रही है।
 
विज्ञापन

कहीं बड़े नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं युवक
वृंदावन के युवक से ज्योति मल्होत्रा के संपर्क सामने आने के बाद पुलिस की भी चिंता बढ़ गई है। पुलिस जल्द से जल्द उस युवक तक पहुंचना चाहती है। सूत्रों के अनुसार युवक तक पहुंचने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि वह भी ज्योति के जासूसी नेटवर्क का हिस्सा था या फिर अनजाने में वह उससे जुड़ा था। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें