फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जूनियर एथलेटिक्स एवं तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश खेल विभाग की ओर से जूनियर बालक व बालिका वर्ग की एथलेटिक्स एवं तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी पुलकित खरे ने किया। उन्होंने राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ट्रिपल जंप में ब्रॉज मेडल विजेता सचिन ठाकुर को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

स्वर्गीय मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में आयोजित प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश यादव, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में स्नेहा त्यागी, हेमा, प्रियंका, 200 मीटर दौड़ में हेमा, वंदना, प्रियंका 400 मीटर दौड़ में नीरू, रानी कुमारी, वैष्णवी शर्मा, 800 मीटर दौड़ में राजन ,नीरू, डौली 1500 मीटर दौड़ में राजन ,कामिनी, ईशा धनगर, 300 मीटर दौड़ में रानी कुमारी ,कामिनी, गोरा, लंबी कूद में राधा ,वंदना ,नेहा राजपूत, ऊंची कूद में शशि, पूजा,मोहिनी, त्रिपद कूद में स्नेहा त्यागी ,प्रियंका ,चंचल, भाला फेंक में चैतन्या, कनक कुंतल , प्रियंका डिस्कस थ्रो में चैतन्या, हेमण्या, ऋतु, गोला फेंक में कनक, हेमन्या , ऋतु, बालक वर्ग 100 दौड़ में संजीव, अमन कुंतल, सुमित चौधरी, 200 मीटर दौड़ में आदित्य ,अमित ,हरेंद्र, 400 मीटर दौड़ में चिराग, अमित, विनीत शर्मा, 800 मीटर दौड़ में चिराग चौधरी ,कुलदीप सिंह, सुमित कुमार, 1500 मीटर दौड़ में गणेश, केशव कुमार, राघव चौधरी 5 किलो मीटर दौड़ में गणेश व केशव कुमार, लंबी कूद में सचिन ठाकुर, आमिर ,मनीष, त्रिपद कूद में सचिन ठाकुर, मनीष, आर्यन यादव, भाला फेंक में हिमांशु, आकाश डिस्कस थ्रो में आमिर खान, प्रदीप, कुशाग्र सिंह, गोला फेंक में विकास कुमार कुशाग्र सिंह ,आकाश, ऊंची कूद में सचिन सिंह, रजत कुमार व केशव सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, सह सचिव डॉ. पदम सिंह, सर्वेश सोलंकी, केआर डिग्री कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख डॉ. दलवीर सिंह व डॉ. बविता, अमित गौतम, डीके सिंह, दिनेश मिश्र, जयप्रकाश, हरदेव सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, विश्वेंद्र सिंह, शेखर, राकेश शाहू बालमुकद, केशव,आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन डॉ. पदम सिंह द्वारा किया गया।
विज्ञापन

फोटो-
नेशनल हैंडबॉल टीम में प्रतिभाग कर रहीं रेनू और गरिमा
मथुरा। किशोरी रमण महाविद्यालय की छात्राएं रेनू और गरिमा सीनियर महिला हैंडबॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर रही हैं। आंध प्रदेश में आयोजित हो रही चैंपियनशिप में दोनों छात्राएं उत्तर प्रदेश टीम का हिस्सा हैं। यह जानकारी महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी एवं जिला हैंडबॉल संघ के सचिव नरेंद्र राजपूत ने दी। संवाद
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें