फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अब होंगे 12 प्लेटफार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शुमार मथुरा जंक्शन पर अब प्लेटफार्म की संख्या बढ़ने जा रही है। यहां दो नए प्लेटफार्म तैयार किए जा रहे हैं। इनके बनने से स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या 12 हो जाएगी। प्लेटफार्म संख्या 11 और 12 का विकास गोपाल नगर साइट की ओर हो रहा है।
विज्ञापन



जंक्शन रेलवे स्टेशन से वर्तमान में 425 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें 200 से अधिक यात्री ट्रेनें और 225 मालगाड़ियां शामिल हैं। ऐसे में मौजूद प्लेटफार्म अधिकतम समय व्यस्त रहते हैं। इस स्थिति को देखते हुए दो नए प्लेटफार्म बनाए जा रहे हैं। दोनों नए प्लेटफार्म स्टेशन की दो नंबर एंट्री गोपाल नगर की ओर तैयार हो रहे हैं। वर्तमान में यहां 10 प्लेटफार्म मौजूद है। नए प्लेटफार्म नंबर 11 और 12 का निर्माण होने से स्टेशन पर भीड़ का दबाव कम हो जाएगा।

माना जा रहा है कि नए प्लेटफार्म से अलवर ट्रैक की दो पेसेंजर और दो एक्सप्रेस के साथ मथुरा-शकूरबस्ती और मथुरा गाजियाबाद शटल का संचालन होगा। शकूरबस्ती और गाजियाबाद शटल का रात्रि ठहराव भी इन प्लेटफार्म पर ही किया जाएगा। इसके अलावा दोनों प्लेटफार्म कोटा, अहमदाबाद की ओर जाने वाली ट्रेनों के लिए भी उपयोगी होंगे। इस ट्रैक पर बड़ी संख्या में ट्रेनों का आवागमन होता है। इन दोनों प्लेटफार्म को बनाने के लिए मिट्टी डालने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



जंक्शन रेलवे स्टेशन से निकलते हैं पांच रूट
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से पांच रूट निकलते हैं। इसमें मथुरा-दिल्ली, मथुरा-आगरा, मथुरा-कासगंज, मथुरा-अलवर, मथुरा-भरतपुर शामिल है। यही कारण है कि यहां यात्री भीड़ का दबाव रहता है। यात्री गाड़ियों के साथ ही मालगाड़ियां भी यहां से विभिन्न रूट के लिए गुजरती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें