फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज के बाद शांति व्यवस्था बनाने की अपील

विज्ञापन
पुलिस लाइन स्थित सभाकक्ष में मुस्लिम धर्म के लोगों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। जुमे की नमाज के बाद नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने के एलान ने पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ा दी है। अफसरों ने मुस्लिम धर्म गुरुओं और नेता को साधना शुरू कर दिया है। उन्होंने बुधवार को बैठक कर उनसे शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी शलभ माथुर ने जुमे की नमाज के बाद नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को लेकर बैठक की। इसमें मुस्लिम नेताओं और उनके धर्म गुरु शामिल हुए। इस दौरान अफसरों ने उन्हें बेहतर ढंग से समझाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। खास यह है कि काफी देर तक चली बैठक में सभी ने विचार रखे।
अब देखना यह है कि शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय कानून का विरोध करता है या नहीं। अगर करता है तो पुलिस-प्रशासन के अफसर इन्हें मनाने में नाकामयाब रहे। मंगलवार को उत्तर-प्रदेश सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के बैनर तले हुए विरोध से पुलिस-प्रशासन के अफसर काफी चिंतित भी हैं। सोमवार की रात को पुलिस-प्रशासन ने अध्यक्ष और महासचिव को हिरासत में ले लिया था, फिर भी कानून के विरोध में सड़कों पर लोग उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें