फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर बाग हिंसा की जांच करने पहुंचा न्यायिक आयोग

Fri, 24 Jun 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
jawahar bagh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जवाहर बाग हिंसा की जांच करने के लिए न्यायिक आयोग के सचिव प्रमोद गोयल शुक्रवार देर शाम मथुरा पहुंच गए। अध्यक्ष मिर्जा इम्तियाज मुर्तजा शनिवार सुबह पहुंच रहे हैं। शनिवार से आयोग विधिवत रूप से अपनी जांच शुरू कर देगा। दिनभर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आयोग को दिए जाने वाले रिकार्ड को दुरुस्त करते रहें। 
विज्ञापन


बता दें, गत दो जून को जवाहर बाग को  कब्जाधारियों से खाली कराने के दौरान हुई हिंसा में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और थानाध्यक्ष फरह समेत 29 लोगों की मौत हो गई थी। इस पर सूबे की सियासत में बवाल मचा तो शासन नेे इसकी जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया था। न्यायिक आयोग के अध्यक्ष हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश मिर्जा इम्तियाज मुर्तजा हैं जबकि सचिव मथुरा में जनपद न्यायाधीश रह चुके रिटायर्ड जज प्रमोद गोयल हैं।

आयोग छह बिंदुओं पर अपनी जांच पूरी कर शासन को रिपोर्ट देगा। इनमें पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की भूमिका, जवाहर बाग खाली कराने के लिए की गई प्लानिंग और आपरेशन में हुई चूक,  शासन को समय-समय पर भेजी गई प्रशासन की रिपोर्ट आदि बिंदु शामिल हैं। जवाहर बाग आपरेशन में शामिल रहने वाले अधिकारियों के भी बयान होंगे। एसपी सिटी के साथ मौजूद अधिकारियों से भी आयोग के सदस्य पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन


प्रशासन ने भी जांच आयोग के लिए तैयारियां कर ली हैं। अब तक की जाने वाली कार्रवाई पर पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली है। जवाहर बाग से बरामद असलहा के साथ दूसरे सामान की भी लिस्ट बना ली गई है। जांच करने के बाद रिपोर्ट आयोग को सौंपी जाएगी।

अपील: आपके पास कोई साक्ष्य है तो आयोग को दीजिए
जवाहर बाग हिंसा से जुड़ा कोई साक्ष्य अगर आपके पास है तो आयोग को सौंपिए। किसी प्रकार की रिकार्डिंग कोई फोटो हो तो आयोग को दिया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति आयोग के के समक्ष पेश होकर अपनी बात रख सकता है। सूचनाएं देने वालों का नाम और पता पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें