फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौहझील में गंदगी देख भड़के ज्वाइंट कमिश्नर

विज्ञापन
नौहझील पंचायत के मुख्य रास्ते पर फैली गंदगी और कीचड़। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। नौहझील ब्लाक में बृहस्पतिवार को ज्वाइंट कमिश्नर अशोक बाबू मिश्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान कस्बे के प्रमुख रास्तों पर गंदगी देखकर वे भड़क गए। इस पर उन्होंने बीडीओ अमित कुमार को जमकर आड़े हाथ लिया। साथ ही उन्होंने शीघ्र ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बुधवार को कस्बा नौहझील के प्रमुख मार्गों पर गंदगी को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद ज्वाइंट कमिश्नर आगरा नौहझील ब्लाक पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने ब्लाक में कई स्थानों पर गंदगी फैली देखी।
इस पर उन्होंने बीडीओ को तुरंत ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद भी व्यवस्था सही नहीं होने पर उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। इस दौरान मौके पर अपनी समस्याओं को लेकर कई स्थानीय लोग भी पहुंचे थे, लेकिन ज्वाइंट कमिश्नर से उनकी मुलाकात न हीं हो सकी। वे निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें