फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जलीय पक्षियों को भा रहा जोधपुर झाल, गणना में 1493 पक्षी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। फरह में स्थित जोधपुर झाल वेटलैंड जलीय पक्षियों को खूब भा रहा है। रविवार को एशियन वाटरबर्ड सेंसस-26 के तहत हुई गणना में 72 प्रजातियों के 1493 पक्षी मिले हैं। इसमें 11 संकटग्रस्त प्रजातियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन

यह वेटलैंड उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा विकसित किया गया है। लगातार 6वीं साल की गणना में सर्वाधिक 72 प्रजातियां रिकार्ड हुई हैं। आगरा मंडल के चार वेटलैंड्स पर जलीय पक्षियों की गणना रविवार से शुरू हो गई है। बीआरडीएस के विशेषज्ञ डाॅ. केपी सिंह ने कहा कि लगभग 80 हेक्टेयर में फैले जोधपुर झाल में जलीय पक्षियों की गणना दो समूहों के आठ विशेषज्ञ की टीम ने की है। इस गणना में 72 प्रजातियों की पहचान की गई, जिनमें 32 प्रवासी व 40 स्थानीय प्रजातियों के पक्षी शामिल हैं। टीम में डाॅ. अमोल शिरोमणी, पलक गुप्ता, निधि यादव, अनुज यादव, अनुज परिहार, आकांक्षा, डाॅ. राहुल गुप्ता, अदनान, अमित दिवाकर, विनोद, अनुराग पचैरा, उदय, बलवंत और जीतू शामिल रहे।

ये पक्षी मिले
387 बार हेडेड गूज, 249 नोर्दन पिनटेल व काॅमन टील 184 के अतिरिक्त गेडवाल, यूरेशियन विजन, नोर्दन शोवलर, पाइड एवोसेट, लिटिल स्टिंट, टैमिनिक स्टिंट, सेंडपाइपर, वेगटेल, ब्लैक-विंग स्टिल्ट, पर्पल स्वैम्प हैन, काॅमन स्नाइप आदि पक्षी मिले हैं।
विज्ञापन


ये हैं संकटग्रस्त प्रजातियां
वेटलैंड पर 11 संकटग्रस्त प्रजातियां मिली हैं। इसमें सारस क्रेन, ब्लैक-नेक्ड स्टार्क, पेंटेड स्टार्क, ओरिएंटल डार्टर, काॅमन पोचार्ड, बूली-नेक्ड स्टाॅर्क, ब्लैक-टेल्ड गोडविट, ग्रेटर स्पॉटेड ईगल, रिवर टर्न, फर्ग्यूनियस पोचार्ड और ब्लैक-हेडेड आईबिश शामिल हैं।
विज्ञापन


संरक्षण से बढ़ी पक्षियों की संख्या
आगरा वृत्त के मुख्य वन संरक्षक अनिल पटेल के अनुसार, वन विभाग की निरंतर निगरानी और सुरक्षा के कारण प्रवासी पक्षियों पर संकट कम होने से आवक बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें