फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र से मिलेगा 25 लाख का ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला उद्योग केंद्र युवाओं को उद्यम स्थापित करने के उद्देश्य से 25 लाख तक के ऋण देगा। इसके लिए फार्म 16 सितंबर तक दिए जाएंगे तथा ऋण प्राप्त करने वालों को उन्हें 19 सितंबर तक जमा करना होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत जिला उद्योग केंद्र द्वारा युवाओं को 10 लाख से 25 लाख तक का ऋण दिया जाएगा। यह ऋण ऐसे बेरोजगार युवाओं के लिए होगा जो कि कम से कम हाईस्कूल पास हों। ऋण के लिए आवेदन पत्र 16 सितंबर तक दिए जाएंगे तथा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर होगी।
जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त ने बताया कि सामान्य जाति के आवेदकों को 10 तथा विशेष श्रेणी के लाभार्थियों को ऋण का 5 प्रतिशत अंशदान के रूप में व्यय करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें