फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सड़क हादसे में झांसी के व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/चौमुहां। जैंत थाना क्षेत्र के राधाकुंड-छटीकरा रोड पर सोमवार शाम सड़क हादसे में झांसी के व्यक्ति की मौत हो गई। रोड पर पैदल जाते वक्त उन्हें किसी बाइक द्वारा टक्कर मारे जाने की बात पुलिस के संज्ञान में आई है।
विज्ञापन



झांसी के गांधीगंज मऊरानीपुर निवासी 45 वर्षीय चंद्रभान कुशवाह उर्फ पप्पू पुत्र बालमुकुंद सोमवार शाम चार बजे राधाकुंड-छटीकरा रोड पर किसी काम से पैदल जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी। इससे चंद्रभान की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अजय वर्मा के अनुसार परिवार वालों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंपा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें