फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। शेरगढ़ रोड स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये कीमत के सोना-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। दुकान के पीछे स्थित खाली प्लॉट में टूटे ताले और सरिया बरामद किए। चोरी का पूरा मामला दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित दुकानदार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

नगरिया सात विसा निवासी देवेंद्र रावत की शेरगढ रोड पर सीएचसी के सामने रावत ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार की शाम को वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके गांव गए थे। सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा और घटना की देवेंद्र रावत को दी। जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। चोरी की खबर फैलते ही आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। चोरों ने लोहे की सरिया का इस्तेमाल कर शटर को उठाया और ताले तोड़कर दुकान में घुस गए। काउंटर और अलमारी में रखे चांदी के आभूषण को चोरी के दुकान के पीछे स्थित खाली प्लॉट में टूटे ताले और सरिया मिले। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरों ने अपने मुंह को मफलर से पूरी तरह ढक रखा है।दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें नुकसान का आंकलन कर कैमरा देखकर दिए जाने को कहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें