फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: कारोबारी से मांगी गई 10 लाख की चौथ, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Sat, 13 Sep 2025 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के ज्वेलर्स से 10 लाख रुपये की चौथ मांगी गई। पीड़ित द्वारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की सुनवाई नहीं की, जिसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। 
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के प्रताप बाजार क्षेत्र में एक ज्वेलर्स व्यापारी से रंगदारी (चौथ) मांगने और धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी नवीन कुमार अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है कि 19 मई 2025 को करीब दोपहर 2 बजे, अंकुश अग्रवाल नामक व्यक्ति अपने 4-5 अज्ञात साथियों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचा तो उसने धमकाया। उन्होंने कहा कि अगर वे अपना व्यापार सुरक्षित रखना चाहते हैं तो हर महीने चौथ के रूप में भारी रकम देनी होगी। मना करने पर उन्हें और उनके परिवार को अगवा कर जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित के अनुसार, जब आसपास के लोग शोरगुल सुनकर इकट्ठा हुए तो आरोपी मौके से नीले रंग की कार में फरार हो गए। पुलिस थाने में शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 10 जून 2025 को आरोपी पुनः दुकान पर पहुंचा और इस बार पीड़ित के पिता राजेन्द्र कुमार अग्रवाल से जान से मारने की धमकी देकर करीब 100 ग्राम सोना जबरन लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें