मथुरा। मथुरा-वृंदावन रोड स्थित राधापुरम आवासीय कॉलोनी के एक बंद मकान का टट्टर हटाकर चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान चुरा ले गए। परिवार के सदस्य शनिवार की शाम को गांव से लौटे तब जानकारी हुई। गोविंदनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं।
थाना गोविंदनगर की बिरला मंदिर चौकी की राधापुरम कॉलोनी में रहने वाली शालिनी शर्मा पत्नी प्रदीप पचौरी 23 अक्तूबर की शाम दिवाली का त्योहार मनाने दो बेटी और बेटे के साथ ससुराल फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर के गांव सरगवां गईं थीं। शनिवार की शाम वह परिवार के साथ लौटीं तो मुख्य द्वार पर लगे ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से आठ लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी हो गए थे। इंस्पेक्टर क्राइम विनोद भारद्वाज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
पति की हो चुकी है मौत
वर्ष 2015 में शालिनी शर्मा के पति प्रदीप पचौरी का देहांत हो चुका है। वह किशोरी रमण इंटर कॉलेज में रसायन विभाग में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। तभी से महिला बच्चों के साथ रह रही है।