फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जयंत ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, बर्बाद हुईं फसलों का मुआवजा मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अतिवृष्टि के कारण ब्रज क्षेत्र के किसानों की खराब हुई फसल को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने फसल का सर्वे कराकर पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने को कहा है।
विज्ञापन

एमएलसी योगेश नौहवार ने रविवार को आए रालोद अध्यक्ष को नौहझील, बाजना, राया कट और मांट टोल पर स्वागत के दौरान अतिवृष्टि से किसानों की खराब हुई फसल का जल्दी सर्वे कराकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की थी। जयंत ने दुःख जताते हुए कहा कि मेरी भावनाएं किसानों के साथ हैं। जल्दी ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सर्वे कराकर मुआवजा दिलाए जाने के लिए पत्र लिखूंगा। एमएलसी योगेश नौहवार ने बताया कि जयंत चौधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। संवाद



अस्थाई नाला बनाकर कोसी ड्रेन में निकाला जाएगा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चौमुहां। अत्यधिक बारिश के बाद चौमुहां के सेही, पसौली, परखम, भरतिया व अकबरपुर मार्ग स्थित खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हैं। कपास, बाजरा, ज्वार, अरहर की फसल गल गई हैं। यहां अस्थाई नाला बनाकर कोसी ड्रेन में पानी निकाला जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी व एसडीएम छाता श्वेता ने क्षेत्र में जलमग्न फसलों का निरीक्षण किया। उन्हें खेतों में घुटनों पानी मिला। चेयरमैन प्रतिनिधि कारे बाबा ने जलनिकासी कराए जाने की मांग की। नरदेव चौधरी ने एसडीएम से लेखपाल द्वारा क्षेत्र की फसलों की सर्वे कराकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देने के लिए कहा। कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा राशि दिलाई जाएगी। स्थाई नाली का भी निर्माण कराया जाएगा। कालू पहलवान, पुष्पेंद्र सिंह, पूरन सिसोदिया, जगन्नाथ सिंह, शिवराम सिंह, रमेश सिंह, बिज्जो, लोकमणि सिंह, शिवराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें