फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने झूठ बोलकर जनता को छला: जयंत

Sat, 04 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
जयंत चौधरी
विज्ञापन
रालोद महासचिव जयंत चौधरी बलदेव में अवैरनी चौराहे पर जनसभा में भाजपा, सपा और बसपा पर जमकर बरसे। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर देश की जनता को छला। सपा ने प्रदेश को दंगे की में झोंका। बसपा सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकाम रही। 
विज्ञापन


बलदेव सीट से रालोद प्रत्याशी निरंजन सिंह धनगर के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने भाजपा को भारतीय जुमला पार्टी कहा। उन्होंने भीड़ से हाथ उठवाकर 15-15 लाख रुपये खाते में आने के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि बजट में गरीब, मजदूर, किसानों के हित की कोई बात नहीं की गई जबकि नोटबंदी में सबसे बड़ा नुकसान इन्हीं लोगों का हुआ।

यही जनता अब भाजपा को लाइन में लगाएगी। सपा में परिवार की लड़ाई संभल नहीं रही प्रदेश क्या संभालेंगे। इस मौके पर राजेंद्र सिंह सिकरवार, ब्लाक प्रमुख राजपाल भंरगर, हरवीर सिंह, भिक्की सिंह प्रधान, नवाब सिंह, पीयूष धनगर, हरीश शर्मा, कालू भैया, अनूप चौधरी, यदुवीर सिंह, रामरस पौनियां, मधुप्रताप, मुकेश प्रधान, शंकरलाल मौजूद रहे। अध्यक्षता बनवारी लाल सिकरवार ने की। संचालन रालोद जिलाध्यक्ष रामवीर भंरगर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें