फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जरैलिया, पारसौली और भैरई ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। मुसमुना के पथवारी मैदान में मंगलवार से क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दौर का रोमांचक आगाज हुआ। पहले दिन जरैलिया, पारसौली और भैरई की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले चरण में जगह पक्की की। इस दौर में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में जरैलिया ने मारव को 50 रनों से हराया। जरैलिया ने योगेश के 55 और कपिल के 50 रनों की मदद से 190 रन बनाए। जवाब में मारव की टीम 140 रनों पर सिमट गई, जिसमें योगेश ने चार विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने। दूसरे मैच में पारसौली ने पालखेड़ा को 58 रनों से शिकस्त दी। पारसौली ने 133 रन बनाए, जिसमें बल्ला ने 39 और पंचम ने 38 रन का योगदान दिया। पालखेड़ा की टीम 75 रनों पर ऑलआउट हो गई, पारसौली के गौरव ने पांच और बल्ला ने तीन विकेट लिए। बल्ला को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। शाम के अंतिम मुकाबले में भैरई ने कौलाना को 38 रनों से हराया। भैरई ने 101 रन बनाए, जिसमें कान्हा ने सर्वाधिक 25 रन जोड़े। कौलाना की टीम 63 रनों पर ढेर हो गई, भैरई के कान्हा, कालू और गौरव ने तीन-तीन विकेट लिए। कान्हा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

टूर्नामेंट में ये टीमें शामिल
टूर्नामेंट के दूसरे दौर में कुल 12 टीमें शामिल हैं। इनमें मारव, जरैलिया, भैरई, पारसौली ए, खैर जरारा, पालखेड़ा, खुशलागढ़ी, मुसमुना, कौलाना, मानागढ़ी, नानकपुर और पारसौली बी शामिल हैं। इन टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। दर्शक भी मैचों का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन



इन लोगों का रहा योगदान
पूरे टूर्नामेंट के दौरान ओम शर्मा और दीपक शर्मा ने अंपायरिंग की जिम्मेदारी संभाली। आमोद और क्रिश चौधरी ने अपनी कमेंट्री से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। स्कोरिंग का जिम्मा सौरभ चौधरी ने बखूबी निभाया। इन सभी के सहयोग से टूर्नामेंट सुचारु रूप से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें