फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लठामार होली के लिए जन्मस्थान को पांच सेक्टर में बांटा

Wed, 25 Feb 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रज में होली के आयोजन आरंभ हो चुके हैं। नंदगांव और बरसाना के बाद एक मार्च को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लठामार होली खेली जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील इस क्षेत्र को लेकर बुधवार को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की बैठक हुई। इसमें जन्मस्थान क्षेत्र को पांच सेक्टर में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को हुई बैठक में डीएम राजेश कुमार, एसएसपी मंजिल सैनी, एडीएम कानून व्यवस्था एसके शर्मा और एसपी सुरक्षा हृदयेश कुमार सहित जन्मस्थान से जुडे़ पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान अफसरों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के साथ आसपास क्षेत्र का भ्रमण भी किया।

यहां प्रकाश व्यवस्था को लेकर आ रही दिक्कतों के लिए नगर पालिका को निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा सफाई, वाहन पार्किंग के संदर्भ में भी पालिका को दिशा निर्देश जारी किए हैं। आयोजन के लिए जन्मस्थान के सुरक्षा बलों के साथ अतिरिक्त बल भी लगाए जाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें