फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जंक्शन की प्रवेश द्वार द्वितीय और तृतीय पर हथठेलों संचालकों का कब्जा

विज्ञापन
मथुरा। रेलवे जंक्शन के गेट नंबर तीन पर लगी अवैध हथठेल। रेलवे - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे जंक्शन के द्वितीय व तृतीय प्रवेश द्वार पर अवैध तरीके से हथठेल वालों ने कब्जा किया है। दोनों प्रवेश द्वार की सड़क के किनारे लगने वाली हथठेलों की वजह से यात्रियों को आवागमन में परेशानी का समाना करना पड़ता है। यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे अधिकारियों से की।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड के सामने से माल गोदाम होते हुए द्वितीय प्रवेश द्वार तक जाने वाले रास्ते के दोनों ओर अवैध रूप से खानपान की हथठेल लगती है। इन पर हर समय लोगों का भीड़ लगी होने से यहां से निकलने वाले यात्रियों को परेशानी होती है। धौली प्याऊ की ओर बनी तृतीय प्रवेश द्वार पर भी काफी संख्या में खानपान के हथठेल लगते हैं। इस रास्ते पर खानपान की हथठेल लगती हैं वहां रेलवे अधिकारियों के आवास भी हैं।
स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि कई बार हथठेलों का विरोध यहां पर रहने वालों अधिकारियों ने किया तो उनके परिजन झगड़ा करने पर उतारू हो गए। शनिवार को यात्रियों ने भी इसकी शिकायत रेलवे अधिकारियों से की। स्टेशन निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि द्वितीय और तृतीय प्रवेश द्वार पर लगने वाले हथठेलों को हटाने के लिए शीघ्र ही सिविल पुलिस के अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन




धौलीप्याऊ से जंक्शन के प्रवेश द्वार तीन पर रास्तें पर हथठेलों की जमावड़ा रहता है। कई बार ट्रेन जल्दी आने से यहां पर जाम की स्थिति हो जाती है। अधिकारियों को इनको हटाना चाहिए।
- चंद्रपाल भंते, स्थानीय नागरिक

जंक्शन के गेट नंबर दो पर अवैध तरीके से हथठेलों का लगना शुरू हो गया है धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ गई है। इससे प्लेटफार्म पर पहुंचने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

- बिट्टू चौधरी, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें