फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से जूझा शहर, रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
श्रीजी बाबा आश्रम के समीप जाम में फंसे वाहन और राहगीर। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। जाम में फंसी एंबुलेंस में बच्ची की मौत के बाद भी पुलिस की आंखें नहीं खुलीं। बृहस्पतिवार को दिन भर जाम के हालात बने रहे। सबसे ज्यादा समस्या स्कूलों की छुट्टी के समय रही। दोपहर दो बजे स्कूलों की छुट्टी के बाद बीएसए कॉलेज के सामने, श्रीजी बाबा आश्रम के निकट, नए बस स्टैंड से स्टेट बैंक चौराहा, कोतवाली रोड और आर्य समाज रोड पर करीब तीन घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

शहर को जाम की समस्या से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। यातायात व्यवस्था ध्वस्त है। बुधवार को टीईटी के दौरान परीक्षार्थियों की भीड़ के कारण दिनभर शहर में जाम रहा। यहां तक कि जाम में फंसी एंबुलेंस में बच्ची ने दम तोड़ दिया। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन नहीं चेता और बृहस्पतिवार को भी यही हालात रहे। पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुधारने के कोई इंतजाम नहीं किए।
ट्रैफिक का स्टाफ
एसपी ट्रैफिक, सीओ ट्रैफिक, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, चार टीएसआई, 32 सिपाही
वाहन चलते रहे, नहीं लगा जाम
स्कूलों की छुट्टी के समय यातायात प्रभावित रहता है, लेकिन पुलिस के पूरे प्रयास रहते हैं कि जाम न लगे। बृहस्पतिवार को वाहन चलते रहे इसलिए जाम की समस्या नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें