फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर हादसे में मौत पर मुआवजे को लेकर हंगामा

विज्ञापन
फोटो 9+10+11+12 पानी गांव के समीप शव रखकर जाम लगाते ग्रामीण - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल कर्मी की हादसे में मौत पर मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को हंगामा कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को जाबरा-मांट पर मार्ग पर रख दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने एवं टोल मैनेजर के यथासंभव मदद के आश्वासन पर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल पर तैनात विनोद कुमार (35) पुत्र नारायण दास निवासी अस्तताल आशा गढ़ी पेड़-पौधों में पानी लगाने का काम करता था। बुधवार शाम वह साइकिल पर सवार होकर टोल से आगरा-नोएडा मार्ग होकर गांव की ओर जा रहा था। माइल स्टोन 97 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेस वे कर्मी घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी पर ग्रामीणों के साथ परिजनों ने 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग करते हुए यमुना एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ रविकांत पाराशर और एसडीएम सुरेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। अधिकारियों ने समझा-बुझा कर जाम खुलवा दिया। बृहस्पतिवार दोपहर पोस्टमार्टम करा शव को गांव ले जाते समय जाबरा-मांट मार्ग पर एक्सप्रेस वे के अंडरपास पुल पर रख कर एक बार परिजनों ने मुआवजे की मांग शुरू कर दी। ग्रामीणों ने एक्सप्रेस वे पर जाम लगाने की भी चेतावनी दी। सूचना पर मांट के अलावा नौहझील, सुरीर, राया, जमुनापार, महावन आदि थानों का फोर्स पहुंच गया। काफी देर समझाने बुझाने एवं टोल मैनेजर द्वारा मदद का आश्वासन देने पर परिजन और ग्रामीण शांत हुए। ऑपरेशन मैनेजर सैयद रफी अहमद रिजवी ने बताया यमुना एक्सप्रेस वे ऑथॉरिटी द्वारा यथासंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें