फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल कर्मी की हादसे में मौत के बाद एक्सप्रेस पर किया जाम

विज्ञापन
फोटो-61-62-63-64-65-66-67-68-69-70-71 मांट-पानीगांव मार्ग कार की टक्कर से मरे युवक, उनके शवों को उठाती पुलिस, टक्कर मार - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। टोलकर्मी की मौत के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे जाम लगाने के बाद भी परिजनों ने मांग पूरी न होने पर एक्सप्रेसवे पर गतिरोध बनाए रखा।
विज्ञापन

जावरा टोल पर तैनात मांट निवासी विनोद कुमार (35) पुत्र नारायण दास कई वर्षों से पेड़-पौधों में पानी लगाने का काम करता था। बुधवार शाम करीब 6:00 बजे एक्सप्रेसवे पर विनोद साइकिल पर टोल प्लाजा से आगरा से नोएडा की तरफ साइड पर जा रहा था। इसी दौरान किसी वाहन ने उसे रौंद दिया, जिससे वह घायल हो गया। एक्सप्रेसवे के कर्मचारी उसे जिला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए परिजनों ने 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग को लेकर एक्सप्रेसवे जाम कर दिया। रात करीब आठ से नौ बजे तक पूरे तरह एक्सप्रेसवे पर जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे सीओ रविकांत पाराशर के आश्वासन पर कुछ देर के लिए जाम खोला। बाद में ग्रामीणों ने फिर जाम कर दिया। देर रात तक ग्रामीण गतिरोध बनाए हुए रहे। विनोद के भाई पूरन दास ने बताया कि विनोद ही घर में कमाने वाला था। उसके तीन बच्चे हैं। दस लाख रुपये कम से कम मुआवजा मिलना चाहिए। एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि वह ग्रामीणों से बात करके जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें