फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बेस्ट टूरिज्म विलेज श्रेणी में जैंत को गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां(मथुरा)। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर लखनऊ में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मथुरा की जैंत ग्राम पंचायत को बेस्ट टूरिज्म विलेज श्रेणी में वर्ष 2025 के गोल्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्रधान के प्रतिनिधि संजय सिंह, पंचायत सचिव लवी बंसल, आदर्श सेवा समिति के जिला समन्वयक प्रकाश सिंह कुशवाहा ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के हाथों ग्रहण किया। पुरस्कार मिलने की सूचना पर गांव के लोग खुशी से झूम उठे। प्रधान ममता देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत को पुरस्कार मिलने पर उन्हें बेहद खुशी हुई है। इससे गांव की राष्ट्रीय पहचान बनेगी। विकास की गति भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें