फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रेलवे ठेकेदार पर आयकर का शिकंजा, टीडीएस में गड़बड़ी की जांच; राधा वैली में घर पर घंटों चला सर्वे

Tue, 24 Mar 2026 11:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में रेलवे ठेकेदार के आवास पर आयकर विभाग ने टीडीएस में गड़बड़ी के शक में सर्वे शुरू किया। टीम लेनदेन और दस्तावेजों की जांच कर रही है, गड़बड़ी मिलने पर जुर्माना और कार्रवाई तय मानी जा रही है।
 
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम की गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा से आई आयकर विभाग की टीम ने सोमवार को राधा वैली में रेलवे के कांट्रेक्टर गोपाल मुनीम के आवास पर सर्वे की कार्यवाही शुरू की। सर्वे टीडीएस में हेरफेर को लेकर किया जा रहा है। इस कार्यवाही से रेलवे से जुड़े अफसरों में भी खलबली मच गई।
विज्ञापन


क्रिएटिव मिनरल्स के मालिक गोपाल मुनीम के राधा वैली के सेक्टर 4 स्थित आवास पर सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे आयकर विभाग की टीम पहुंची। चार गाड़ियों में आए अधिकारियों की टीम ने दोपहर से कार्यवाही शुरू की, जोकि देर रात तक चलती रही। रेलवे के सूत्रों के अनुसार गोपाल मुनीम रेलवे में गिट्टी आपूर्ति सहित अन्य कांट्रेक्ट लेते हैं।

आयकर विभाग की यह कार्यवाही टीडीएस कटौती को लेकर की जा रही है। इसमें उनके सब कांट्रेक्ट के लेनदेन के ब्योरे को खंगाला जा रहा है। यदि जांच के दौरान टीडीएस कटौती या उसके भुगतान में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है तो विभाग ब्याज और जुर्माने के साथ बकाया राशि जमा कराने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि लंबे समय से अनियमितताएं बरती जा रही थीं, जिनकी जांच अब आयकर की टीमें कर रही हैं। दस्तावेजों को खंगाल रही हैं। ठेकेदार के अन्य कार्यालयों में मौजूद दस्तावेजों की जांच भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें