फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्वक चुनाव कराना हमारी जिम्मेदारी: आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। निकाय चुनावों को शांति से संपन्न कराने के लिए खाकी ने कमर कस ली है। मंगलवार को आईजी आगरा ने अधीनस्थों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए चार मई को मतदान होना है। इससे पूर्व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय लगातार मतदान स्थलों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था को परखने में लगे हुए हैं। मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र दीपक कुमार पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने एसएसपी से निकाय चुनाव को लेकर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का ब्यौरा लिया और अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। महानिरीक्षक ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए मतदान भयमुक्त होना चाहिए। जनता को लगे कि पुलिस उनके साथ खड़ी है। कोई आचार संहिता का उल्लंघन करे तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। शांति पूर्वक चुनाव कराना हमारा दायित्व है और हम इसे पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक ने थाना कोतवाली स्थित प्रेमदेवी अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में बने मतदान स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शहर में पैदल गश्त की।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें