फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध संक्रमण के रोगी को किया आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा के तहसील मांट के एक गांव निवासी व्यक्ति को कोरोना संदिग्ध पाए जाने पर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची टीम ने पीड़ित का सैंपल लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ जांच के लिए भेजा है। जांच के बाद ही कोरोना वायरस की पुष्टि की संभावना जताई जा सकती है।
विज्ञापन

तहसील मांट के नगला बरी निवासी व्यक्ति को जुकाम, खांसी और बुखार के संक्रमण की शिकायत हुई। परिवार के लोग इसे रात में ही पहले मांट के सीएचसी लेकर पहुंचे, यहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। रात लगभग 12 बजे व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने पीड़ित को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है।
संदिग्ध कोरोना के मिलते-जुलते लक्षण पाए जाने पर चिकित्सकों ने उसकी जांच अलीगढ़ भेजी है। बताया जाता है कि यहां से 23 मार्च को गुरुग्राम से गांव पहुंचा है। वह गुरुग्राम की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। खांसी, जुकाम और बुखार होने के कारण उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में एक रोगी लाया गया था, संदिग्ध संक्रमण होने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
- डा. आरएस मौर्य, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें