फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन-देवामृत के साथ इशिता ने छुआ आसमां

Tue, 30 May 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
विज्ञापन
टाॉपराों के घ्‍ार पर जश्‍न रहा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीआईएससीई की आईसीएसई (दसवीं) और आईएससी (बारहवीं) की परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित हो गया। आईएससी में अर्जुन यदुवंशी और देवामृत वागले ने 94.50 प्रतिशत अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान पर रहे। दोनों वृंदावन स्थित भक्ति वेदांत गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के विज्ञान वर्ग के छात्र हैं। बारहवीं के परीक्षाफल में दूसरे और तीसरे स्थान पर भी दो-दो परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई है। दसवीं में इशिता 95.8 प्रतिशत अंक पाकर अव्वल रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर करीब दो बजे सीआईएससीई की बारहवीं और दसवीं कक्षा का रिजल्ट निकला। जिले का रिजल्ट अच्छा रहा है। रिजल्ट घोषित होने से पहले अनमने नजर आ रहे छात्र-छात्राएं रिजल्ट आने के साथ ही खुश नजर आए। उम्मीद के अनुरूप आए परिणाम ने खुशी को बढ़ा दिया।
इस बार बारहवीं में करीब 245 परीक्षार्थी शामिल हुए। ग्रेस कान्वेंट स्कूल के देवांग मित्तल (विज्ञान वर्ग), सेक्रेड हार्ट स्कूल की अलका शुक्ला (कामर्स) ने 94.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। भक्ति वेदांत इंटरनेशनल स्कूल के गोविंद दास और सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल की रूहानी जुनेजा (कामर्स) ने 93.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

दसवीं के परीक्षाफल में सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल की इशिता सिंह (विज्ञान वर्ग) 95.80 प्रतिशत अंक लेकर जिले में प्रथम रहीं। रोहन खंडेलवाल (विज्ञान वर्ग) 95.40 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और अदिति गोयल (विज्ञान वर्ग) 95.40 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें