फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: तेज गेंदबाज इशांत शर्मा पहुंचे राधारानी के धाम बरसाना, पत्नी और परिवार के साथ की गोसेवा

Mon, 10 Nov 2025 02:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बरसाना राधा रानी की पावन धरती रविवार की सांझ उस समय और पावन हो उठी जब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा अपनी पत्नी प्रतीमा सिंह और उनकी दोनों बहनों के साथ श्रीमाताजी गोशाला पहुंचे।
विज्ञापन
क्रिकेटर इशांत शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राधारानी की पावन भूमि रविवार की शाम भक्ति और सेवा के भाव से सराबोर हो उठी। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा अपनी पत्नी प्रतिमा सिंह और परिजन संग श्रीमाताजी गोशाला पहुंचे। क्रिकेट के मैदान पर अपनी तेज रफ्तार गेंदों से प्रतिद्वंद्वियों को हिला देने वाला यह खिलाड़ी यहां विनम्र भाव से गोमाताओं के चरणों में नतमस्तक दिखाई दिया।
विज्ञापन


गोशाला पहुंचे इशांत शर्मा ने ब्रजशरण बाबाजी महाराज के चरणों में नमन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाया। उन्होंने कहा कि गोसेवा ही सच्ची राष्ट्रसेवा है। गोमाता हमारी संस्कृति और सनातन परंपरा की आत्मा है। गोशाला की सेवा और स्वच्छता देखकर उन्होंने कहा कि यहां आकर आत्मिक शांति का अनुभव हुआ। 

उनकी पत्नी व दो सालियाें ने भी भक्ति भाव से गायों की सेवा की। गोसेवकों से बातचीत कर सेवा व्यवस्था की प्रशंसा की। भी गोसेवा की। सेवादारों ने इशांत दंपती का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान गोशाला परिसर जय गोमाता, राधे-राधे के जयकारे से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें