फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: निर्माण में धांधली उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। चौमुहां क्षेत्र के भारनकलां स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में कराए गए पुनर्निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। वर्ष 2022-23 में हुए निर्माण कार्य में धांधली मिली थी। छात्रों की नामांकन संख्या में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन



शिकायत पर बीएसए रतन कीर्ति ने 17 दिसंबर को विद्यालय में हुए निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन में पिलर नहीं पाए गए जबकि छत का निर्माण भी अधूरा मिला। जांच में स्पष्ट हुआ कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कराया गया था। ये निर्माण कार्य तत्कालीन बीएसए के कार्यकाल के दौरान हुआ था। बीएसए ने इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए प्रधानाध्यापक प्रकाश बिहारी को दोषी ठहराया और निलंबन की कार्रवाई की है।
साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं विभाग विगत वर्ष हुए अन्य स्कूलों के पुनर्निर्माण कार्यों की भी जांच कराएगा, जिससे वित्तीय अनियमितताओं से पर्दा उठ सके। इस प्रकरण में सीडीओ मनीष मीना ने एक जांच समिति बनाई है। जो बिंदुवार अन्य विद्यालयों की जांच करेगी। वित्तीय अनियमितताओं में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



लगातार घटती गई छात्र संख्या
शैक्षणिक सत्र 2022-23 में 250 छात्र नामांकित
शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 198 नामांकित
शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 166 नामांकित
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 151 नामांकित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें