फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल ने दिया युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा

Sat, 31 Dec 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
करन शर्मा - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
प्रथम श्रेणी क्रिकेट के साथ आईपीएल से युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिला है। और जिस तरह से वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रही है। निश्चित रूप से आगे भी टीम इंडिया नित्य नई ऊंचाइयों को छूएगी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य और आईपीएल खिलाड़ी करन शर्मा ने मीडिया से वार्ता में ये बात कही। उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिभाशाली क्रिकेटरों की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि ब्रज में आकर भगवान राधाकृष्ण की भक्ति में ओतप्रोत होने का मौका प्रभु कृपा से ही संभव है।

सरकारों को श्रीकृष्ण की लीलास्थली ब्रजमंडल के संरक्षण और विकास के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए। जिससे यहां आने वाले देश-विदेश के पर्यटक और श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं मिल सके और ब्रज में पर्यटन को बढ़ावा मिले। बांकेबिहारी मंदिर में सेवायत आशीष गोस्वामी के आचार्यत्व में उन्होंने पूजा-अर्चना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें