फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: निमंत्रण पत्र का विमोचन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान की बैठक जगन्नाथ पुरी स्थित कैंप कार्यालय में घनश्याम हरियाणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पांच दिवसीय भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव के निमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा, सचिव नारायण प्रसाद शर्मा, केके गौतम, केसी गौड़ ने पुष्प अर्पित किए।
निर्णय लिया गया कि भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव 15 अप्रैल से 19 अप्रैल तक मनाया जाएगा। निमंत्रण पत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण दिया गया है। मुख्य आयोजन 19 अप्रैल को बाटी वाली कुंज, लाल दरवाजा पर सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें समाजसेवी एवं प्रबुद्ध जनों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर पंकज शर्मा, दिवाकर आचार्य, दिलीप पांडे, पीपी शर्मा, गणेश शर्मा, मुरलीधर शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, राकेश शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, दिनेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें