फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नशेबाज बाइक चोर ने पकड़ने पर सिपाही व ग्रामीणों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नौहझील कस्बे में एक चोर बाइक चोरी कर ले जा रहा था। पकड़ने पर नशेबाज चोर ने ग्रामीणों सहित पुलिसकर्मियों को पीट दिया। उनकी वर्दी फाड़ दी। ग्रामीण उसे जैसे-तैसे थाने लेकर पहुंचे। चोर ने थाने में भी हंगामा काटा और पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज की। पीड़ित दुकानदार ने चोर के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

टोली मोहल्ला निवासी सद्दाम हुसैन ने बताया कि वह कस्बे के शेरगढ़ रोड़ स्थित शीतला माता मंदिर के पास बाइक रिपेयरिंग की दुकान करते हैं। मंगलवार को कस्बे के एक युवक की बाइक सही होने दुकान पर आयी। दोपहर 2 बजे वह नमाज पढ़ने चले गए। लौटकर आए तो देखा ग्राहक की बाइक गायब थी। तलाश करने पर दुकान से लगभग सौ मीटर आगे बाइक खड़ी मिली। उसमें पेट्रोल खत्म हो गया था। चोर पेट्रोल लेने पंप पर गया था। चोर जब पेट्रोल लेकर वापस आया तो दुकानदार ने उसे पकड़ लिया।
आरोपी ने अपना नाम शेरगढ़ के श्यारे सेही निवासी विजयपाल बताया। सूचना पर आरक्षी ललित कुमार व होमगार्ड सुग्रीव सिंह पहुंच गये। बाइक चोर ने पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। आरोपी ने ललित कुमार की वर्दी फाड़ दी। ग्रामीणों द्वारा पकड़ने पर उनको भी पीट दिया। ग्रामीण चोर को गाड़ी में डालकर जैसे-तैसे थाना लेकर पहुंचे। थाने में भी करीब एक घंटे तक उसका हंगामा चलता रहा। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक चोर नशे में धुत्त है। तहरीर पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें