फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुठभेड़ में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। पुलिस ने मुठभेड़ में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य को दबोच लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली टांग में लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात में सूचना मिली की एक वाहन चोर नई कामर मार्ग से गुजरने वाला है। पुलिस ने यहां पर चेकिंग शुरू कर दी। तभी बाइक पर आते युवक को रुकने का इशारा किया। युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में थाना पुंहाना, जनपद नूंह हरियाणा निवासी सरफराज पुत्र ताहिर की टांग में गोली लग गई और वह घायल हो गया। सरफराज के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, तीन कारतूस, मास्टर चाबी और एक मोबाइल फोन के अलावा चोरी की स्पलेंडर बाइक बरामद की।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाश के ऊपर कोसीकलां के अलावा कामां राजस्थान, गुरुग्राम हरियाणा में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें