फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुठभेड़ में अंतरराज्यीय बदमाश गोली लगने से घायल, गोशाला की दीवार तोड़कर चुराए थे 24 गोवंश

Tue, 03 Jan 2023 08:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बरसाना में पकड़े गए बदमाश और उसके साथी ने गोशाला की दीवार तोड़कर 24 गोवंश चोरी किए थे। मुठभेड़ के दौरान उसका साथी भाग गया। उसकी पुलिस तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथरा के बरसाना क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ में अंतरराज्यीय बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। श्रीजी मंदिर के पीछे मंगलवार की देरशाम को मुठभेड़ में घायल बदमाश का साथी पुलिस पर फायर करता हुआ भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घायल बदमाश से तमंचा और चोरी की बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन


एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि 29 दिसंबर की रात को श्रीजी मंदिर के पीछे वृषभान गोशाला की दीवार तोड़कर 24 गोवंश चुराए गए थे। इस मामले में थाना बरसाना में मामला दर्ज किया गया था। मंगलवार को शातिर अपने साथी के साथ गोशाला की रेकी करने आ रहा था। एसएसपी ने बताया कि यह जानकारी मिलने पर बरसाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार और टीम को लगाया। 

देरशाम को पुलिस टीम से श्रीजी मंदिर के पीछे बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से रफीक उर्फ भोपा निवासी लेवड़ा, कामां (राजस्थान) घायल हो गया जबकि इसका साथी सेमू निवासी लेवड़ा, कामां पुलिस पर फायर करता हुआ भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर इलाज के लिए भर्ती कराया। एसएसपी ने बताया कि दो टीमें भागे हुए बदमाश की तलाश में जुटी हुई हैं। घायल पर बरसाना और कामां में 14 मुकदमें लूट, पशु चोरी और पुलिस मुठभेड़ के दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें