फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन में 27 फरवरी से होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीसंकटमोचन योग अनुसंधान संस्थान के प्रबंधक आचार्य धर्मनाथ शास्त्री ने बताया कि देवराहा बाबा घाट के समीप कुंभ क्षेत्र में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन 27 से 1 मार्च तक आयोजित होगा। इसमें देश विदेश से एक हजार से अधिक योग आचार्य एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए युवा शामिल होंगे। महोत्सव का उद्देश्य योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक स्तर पर प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने परिक्रमा मार्ग स्थित संस्थान में कही। उन्होंने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ फरवरी 27 को सुबह योग आचार्यों द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन दिवस की थीम योग एवं अनुशासन- शरीर, श्वास और संतुलन पर निर्धारित की गई है। शाम को यमुना आरती एवं विश्व शांति के लिए हवन होगा। योगगुरु डॉक्टर बालमुकुंद शास्त्री ने बताया कि दूसरे दिन की थीम भक्ति एवं उपचार- प्रेम और आंतरिक परिवर्तन है।
डॉक्टर बालकृष्ण शास्त्री ने कहा कि तीसरे दिन एक मार्च को वैश्विक एकता एवं समन्वय विषय पर कार्यक्रम होंगे। समापन समारोह में गुरुओं के आशीर्वचन, सामूहिक ध्यान होगा। इस अवसर पर वेणु गोपाल, राधा किनकरी, सुमित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें