फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग की गंगा में ब्रजवासियों ने लगाई डुबकी

Tue, 21 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
500 सैनिकों ने हैलीपेड पर किया योग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) पर ब्रज में योग की गंगा बह निकली। सूरज की पहली किरण के साथ हुए समागम में हजारों ब्रजवासियों इस गंगा में डुबकी लगाई। शहर भर में लगे 100 से अधिक योग प्रशिक्षण शिविर में लोगों ने योगाभ्यास किया। 50 से अधिक शिविर अमर उजाला की पहल के बाद आयोजित किए गए। 
विज्ञापन


10 यूपी बटालियन एनसीसी ने ब्लॉक कार्यालय के सामने स्थित हॉर्स लाइन में योग शिविर लगाया। यहां योगाभ्यास करने वालों को कर्नल वीके यादव ने प्रमाण पत्र भी दिए। सूबेदार मेजर दर्शन कुमार, दीपक कुलश्रेष्ठ, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे। 

11 यूपी बटालियन के समस्त एनसीसी कैडिट्स ने ब्लॉक कार्यालय के सामने ग्राउंड पर सुबह सात से आठ बजे तक योग किया। प्रशिक्षक कैप्टन अखिलेश अग्रवाल के निर्देशन में 851 कैडेट्स शामिल हुए। इन्हें भी प्रमाणपत्र दिए गए। कर्नल कामेश सेठ, डॉ. सुनीता शर्मा भी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन


 चंपा अग्रवाल इंटर कालेज की एनएसएस इकाई के कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक डॉ. देशराज सिंह और प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन ने किया। यहां वीरेंद्र सिंह, अशोक वर्मा, मनवीर सिंह, प्रेम सरोज मौर्य आदि उपस्थित रहे। 

प्रसाद पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्रशिक्षक वर्षा गौतम और एसपी सिंह ने विद्यार्थियों को योग कराया। प्रधानाचार्य डॉ. माया दीक्षित, शालिनी शर्मा, एलपी सिंह, ऊधम सिंह आदि मौजूद रहे। 

 श्रीकृष्णचंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर में प्रशिक्षक कन्हैया अग्रवाल के निर्देशन में 100 से अधिक लोगों ने योग किया। उद्योगपति रामप्रकाश अग्रवाल, कीर्तिमोहन अग्रवाल, राजीव पाठक, सोमकुमार लवानिया आदि मौजूद रहे। 

 भाजपा महिला मोर्चा की नगर इकाई ने बिरला मंदिर मेें शिविर लगाया। इसमें योग प्रशिक्षक संगीता पाटिल और मीरा मित्तल ने 100 से अधिक महिलाओं और पुरुषों को योगाभ्यास कराया। यह शिविर 27 जून तक चलेगा। भाजपा महिला जिलाध्यक्ष दीपा अग्रवाल सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं। 

 सीमा सुरक्षा बल बाद की 165वीं वाहिनी ने कैंप कमांडर रमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में योगाभ्यास किया।  यमुनापार स्थित राजा महेंद्र प्रताप पार्क में योग शिक्षक धर्मपाल शास्त्री के निर्देशन में महिला-पुरुषों ने योग किया। आयोजन में सभासद कौशल किशोर, हेमसिंह यादव, डॉ. ओपी गुप्ता, गोविंद, बलवीर सिंह, रघुवीर सिंह, डा. ओपी गुप्ता आदि का सहयोग रहा। 
 श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर और नेहरू युवा केंद्र ने संयुक्त रूप से श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया। वरिष्ठ शिक्षक डा. राकेश चन्द्र चतुर्वेदी ने योग का महत्व बताया। प्रशिक्षक कुलविंदर सिंह बग्गा ने 300 से अधिक छात्राें, युवाओं और अभिवावकों को योगाभ्यास कराया। नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक ओके पांडेय, रामवीर शर्मा, प्रशांत पाठक, योगेन्द्र वर्मा, प्रदीप मिश्रा आदि का विशेष योगदान रहा। 

 श्रीअग्रवाल सभा ने अग्रवाटिका में योग और एयरोबिक्स शिविर आयोजित किया। इसमें सैकड़ों बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने हेमंत कुमार सिंह, रामकुमार अग्रवाल और दीप्ति अग्रवाल के निर्देशन में योग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाल सभा के अध्यक्ष डॉ. श्यामसुंदर बंसल ने महाराजा अग्रसेन के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। नगेंद्र मोहन मित्तल, मनीष अग्रवाल, मूलचंद गर्ग, शशिभानु गर्ग, उमेश अग्रवाल, मुकेश सर्राफ आदि मौजूद रहे।  

छावनी परिषद के श्रीकृष्ण बाल वाटिका पार्क में योग विशेषज्ञ किशन स्वरूप यादव ने लोगों को योग कराया। सुबह 6:30 बजे से शुरू हुए सत्र में छावनी परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक और छावनी क्षेत्र के आम नागरिकों ने भाग लिया।

500 सैनिकों ने हैलीपेड पर किया योग
सेना की स्ट्राइक वन कोर के 500 से अधिक जवानों ने हैलीपेड पर योग किया। सेना की ओर से इसके लिए इंतजाम किए गए। सैनिक परिवार की महिलाओं और बच्चों ने तारोपोर हॉल के निकट पार्क में योग किया। जिला जेल में बंद 700 से अधिक कैदियों ने योग शिविर में प्रतिभाग किया। इसमें जेल के शिक्षक ने मैदान और बैरक नंबर एक से 19 तक के मैदान में योग की क्लास लगाई। रिजर्व पुलिस लाइन में योग परेड आयोजित की गई। इसमें 200 से अधिक जवानों और कर्मचारियों को योग किया। जगन्नाथपुरी स्थित प्रजापति ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के लोगों ने बाल संप्रेक्षण गृह में 75 बालको को योगाभ्यास कराया। पतंजलि योग समिति के प्रशिक्षक ओमप्रकाश गुप्ता ने मथुरा और आगरा के रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑफिसर्स क्लब में योगाभ्यास कराया।


अमर उजाला ने किया जागरूक
अमर उजाला ने योग दिवस मनाने के लिए लोगों से संपर्क किया गया था। इसका प्रचार-प्रसार भी किया गया। इसके चलते शहर में करीब 50 योग शिविरों की संख्या बढ़ गई। इनमें भी काफी संख्या में महिला, बुजुर्ग और बच्च प्रतिभाग करने पहुंचे। बुजुर्गों ने भी पूरे जतन से कठिन योगाभ्यास करने का प्रयास किया। 

मुस्लिम युवाओं ने भी उत्साह
योग को पर धार्मिक बयानबाजी से दूर मुस्लिम युवाओं ने भी योग दिवस पर योगाभ्यास किया। योग के माध्यम से तन और मन को तंदरुस्त रखने का संदेश देने में इंजीनियर अल्तमुल निजाम, पप्पू, खालिद, अलमताफ, रईस, अजीम, आसिफ कुरैशी, मुन्ना सहित अन्य आगे रहे। 

जल में भी योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जहां शहर में 100 से अधिक शिविरों में हजारों लोगों ने जमीन पर योग किया। वहीं लालजी महाराज और बिहारीशरण महाराज ने यमुना में पानी के अंदर योग कर लोगों को हतप्रभ कर दिया। उन्होंने पानी के अंदर योग करने के लाभ भी बताए। 

...अब रोज करेंगे योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के प्रति बने माहौल से आकर्षित होकर पहली बार योग करने वाले लोगों ने शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना योग करने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें