फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोवर्धन को हरा-भरा करने होगा सघन पाैधरोपण

विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन की एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी को गिरिराज जी का प्रसादी चंदन लगाते सेवायत। - फोटो : mathura
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन तहसील की नवागत एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने कहा कि गिरिराज जी की तलहटी को हरियाली युक्त बनाने के लिए यहां सघन पाैधरोपण किया जाएगा। यहां के प्रमुख मंदिर प्रबंधकों को भी साफ सफाई के लिए निर्देशित किया जाएगा। शनिवार को चार्ज ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी की पूजा कर मनौती मांगी। सेवायत पवन कौशिक ने माला पटुका पहनाकर उनका स्वागत किया और प्रसाद भेंट किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता फरियादियों के कार्यों को प्रमुखता से कराने की होगी। क्षेत्र में जमीन संबंधी कार्यों का मौके पर निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र के तालाबों व पट्टों से अवैध कब्जा हटाना उनकी प्राथमिकता में है। हर हालत में गरीब को उसका हक दिलाया जाएगा। अवैध संचालित पार्किंग स्थलों को भी हटाया जाएग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें