फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बीमा कंपनी के कर्मचारियों पर छेड़छाड़ व रिश्वत मांगने का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सड़क दुर्घटना में पति को खो चुकी महिला के साथ बीमा कंपनी के कर्मचारियों ने छेड़छाड़ कर दी और 50 हजार रुपये की रिश्वत भी मांगी। विरोध करने और शोर मचाने पर दोनों भाग गए। पीड़िता की रिपोर्ट सिविल जज सीनियर डिवीजन (तृतीय) के आदेश पर जमुनापार थाने में दर्ज हुई है।
विज्ञापन

थाना जमुनापार की एक कॉलोनी की रहने वाली पीड़िता के पति की 4 जनवरी 2023 को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। क्लेम कोर्ट में बीमा कंपनी से केस चल रहा है। एक अगस्त 2025 को वह अपने घर में काम कर रही थीं। दोपहर के समय श्रीराम बीमा कंपनी के दो कर्मचारी आए। एक ने अपना नाम थाना सदर बाजार के औरंगाबाद निवासी एचएस राघव उर्फ हिटलर सिंह राघव बताया। पहले तो उसने दुर्घटना में पति की मौत के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद कहा कि क्लेम की धनराशि उसकी रिपोर्ट के बाद ही मिलेगी। रिपोर्ट पीड़िता के पक्ष में लगाने के लिए 50 हजार रुपये मांगे।
जब उन्होंने रुपये न होने की बात कही तो राघव ने उनका हाथ पकड़ा और छेड़छाड़ की। राघव के साथ आए उसके साथी ने घर का दरवाजा बंद कर दिया। जब उन्होंने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। लोगों को आता देख दोनों भाग गए। इसकी शिकायत करने के लिए जमुनापार थाने के बाद एसएसपी कार्यालय में भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंत में पीड़िता ने सिविल जज सीनियर डिवीजन (तृतीय) कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अर्जी दाखिल की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें